Begusarai News: पेयजल की सुविधा नहीं, वसूला जा रहा टैक्स
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को आवेदन देकर वार्ड 20 चकबल के पार्षद पवन कुमार शर्मा ने नल जल योजना की शिकायत की है। पार्षद श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की नल जल योजना से अब तक क्षेत्र के लोगों को शून्य लाभ है। आज तक एक दिन भी क्षेत्र के वासियों को इसका लाभ नहीं मिला है। सप्लाई पाइप भी कुछ जगह तक ही सीमित है। घटिया पाईप और गुणवत्ता विहीन तरीके से लगायी गयी है। जमीन की सतह पर ही पाइप को बिछा दिया गया है। इसलिए इस पम्प के सम्पूर्ण कार्य की गहराई से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जाए। वार्ड पार्षद ने कहा कि नल जल की सुविधा एक भी घर में नहीं मिल रही है लेकिन कार्यालय द्वारा पेयजल शुल्क लिया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग आक्रोश में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.