Begusarai News: पेड़ की टहनियां काटने के विरोध पर की मारपीट, एक घायल
बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: नावकोठी। पहसारा वार्ड सं.15 में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में अर्जुन सिंह के पुत्र राजीव कुमार घायल हो गए। उन्होंने नावकोठी थाना में आवेदन देकर बताया है कि गुरुवार की शाम अपनी जमीन में लगे सागवान के पेड़ को देखने पहुंचे थे। वहां वंदना देवी, गौरव तांती, ललन तांती की पत्नी सहित अन्य मौजूद थे।
जमीन विवाद की शुरुआत आरोप है कि गौरव तांती और रामानंद तांती सागवान के पेड़ पर चढ़कर उसकी टहनियां काट रहे थे जबकि ललन तांती की पत्नी और उसका पुत्र काटी गई टहनियों का बंडल बना रहे थे। गौरव तांती रिक्शा से टहनियों के बंडल को घर ले जा रहा था। राजीव ने दोनों को पेड़ से उतरने के लिए कहा और टहनी काटने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंचने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.