Begusarai News: पूर्व सांसद डॉ. भोला सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: नावकोठी। पूर्व सांसद डॉ. भोला सिंह की आठवीं पुण्यतिथि सोमवार को रजाकपुर पैक्स भवन में मनाई गई। पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने कहा कि डॉ. भोला सिंह बेगूसराय की राजनीति के भीष्म पितामह थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों, वंचितों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से बेगूसराय की राजनीति में ऐसी रिक्तता पैदा हुई जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो सकी है। उनके विचारों और संघर्षों को याद कर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय के विकास में भोला बाबू का महत्वपूर्ण योगदान: चितरंजन मौके पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.