बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर में शनिवार को दो मासूम बच्चों के अपहरण से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बखरी एसडीपीओ के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस की दबिश बढ़ते ही अपहर्ता दोनों बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों के अनुसार, हसनपुर बागर निवासी रोहित साह के नौ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और धीरज पासवान के आठ वर्षीय पुत्र सुमित कुमार मोहल्ले में खेल रहे थे। इसी दौरान परिहारा थाना क्षेत्र निवासी अरविंद गोस्वामी के पुत्र अजीत कुमार दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने नावकोठी थाना को सूचना दी।

अपहर्ता की पहचान और गिरफ्तारी सूचना मिलते...