Begusarai News: पुरपथार बहियार से दो मोटर चोरी, किसानों में आक्रोश
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। सहुरी पंचायत अंतर्गत पुरपथार गांव में शुक्रवार रात चोरों ने बहियार से दो बिजली मोटर की चोरी कर ली। बताया जाता है कि पुरपथार बहियार में पांडव यादव के गन्ना के खेत से एक मोटर तथा उसी बहियार में स्थित राजन कुमार यादव के मुर्गा फार्म से एक मोटर यानी कुल दो मोटर चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित किसानों ने बताया कि सुबह जब वे खेत और फार्म पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला। दोनों मोटरों की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गन्ना के खेत में पटवन बाधित होने से फसल सूखने की आशंका है जबकि मुर्गा फार्म में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इस घटना के बाद से इलाके के किसानों में आक्रोश है। किसानों ने पुलिस से शिकायत कर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्ती तेज करने की मांग की है। पुलिस माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.