बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गणेशदत्त कॉलेज प्रशासन ने एमए, एमएससी एवं एमकॉम (सीबीसीएस) द्वितीय सेमेस्टर के योगिक साइंस प्रायोगिक परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 13 जुलाई से 18 जुलाई तक दिनकर सभागार एवं मनोविज्ञान विभाग में आयोजित होगी। जारी सूचना के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार 13 व 14 जुलाई को जीडी कॉलेज, 15 व 16 जुलाई को एपीएसएम कॉलेज बरौनी तथा 17 जुलाई को एसबीएसएस कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। वहीं 18 जुलाई को आरसीएस कॉलेज, मंझौल, एसकेएम कॉलेज तथा जिले के अन्य शेष महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित की गई है। क...