बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मंझौल आरसीएस कॉलेज से पीजी की परीक्षा देकर लौट रही बाइक सवार एक छात्रा को अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। इससे उसकी मौत हो गयी। मृतका बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बरियारपुर गांव निवासी रामचरण शर्मा की पुत्री पूजा कुमारी थी। जबकि बाइक चला रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में पिकअप की ठोकर से पीजी की छात्रा की मौत, छात्र जख़्मी घटनास्थल की स्थिति मृतक के परिजनों ने बताया कि घायल छात्र उज्जवल कुमार है। वह बाइक चला रहा था। पूजा कुमारी अ...