बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। शहर के गांधी स्टेडियम में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम रिची पाण्डेय, बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार और कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बड़ी संख्या में सोलर वेंडर, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और उपभोक्ता मौजूद रहे। मौके पर डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। बेगूसराय औद्योगिक जिला होने के बावजूद यहां सोलर कनेक्शन की संख्या अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने बैंकों से सोलर प्लांट लगाने वाले लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करने को कहा। वेंडरों को गुणवत्ता और मेंटेन...