बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के उत्क्रमण तथा क्षेत्र विस्तार के तहत बरौनी प्रखंड के पिपरादेवस को शामिल करने का प्रस्ताव बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा गया है। शनिवार को बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आर्य किशोर तथा बरौनी उत्तरी मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने बरौनी अंचलाधिकारी से मिलकर आपत्ति दर्ज की है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पिपरादेवस पूर्ण रूप से ग्रामीण क्षेत्र है। इसका कृषि क्षेत्र आज भी जलजमाव से प्रभावित रहता है। पिपरादेवस नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के किसी भी मापदंड को पूरा नहीं करता है। बरौनी सीओ हेमंत अंकुर ने दोनों कांग्रेस नेताओं को उनके द्वारा दिये गये आपत्ति आवेदन को वरीय अधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया है। बता दें कि बरौनी प्रखंड के प...