Begusarai News: पिछले दो दिन में महज 1.2 एमएम बारिश, उमस वाली गर्मी बढ़ी
बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: सिंघौल, निज संवाददाता। जिले में शुक्रवार की रात हुई जोरदार बारिश के बाद एक ही दिन में औसत 55 एमएम वर्षा हुई थी। इस बारिश के बाद किसानों को आस थी कि अभी और अच्छी बारिश होगी। लेकिन जिला सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो दिन में महज 1.2 एमएम औसत बारिश हुई है।
बीते दिनों की बारिश पिछले दो दिन में बलिया प्रखंड में 2.4 एमएम, डंडारी में 1.2 एमएम, मंसूरचक में 4.2 एमएम और खोदावंदपुर में 13.8 एमएम वर्षा हुई है। अन्य 14 प्रखंड में पिछले दो दिनों में बारिश नहीं हुई है। जुलाई के पहले 13 दिनों में अब तक 105.1 एमएम बारिश हुई है। जुलाई माह में 256.8 एमएम औसत बारिश की प्रत्याशा होती है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खरीफ फसल के आच्छादन में तेजी आई है लेकिन किसानों को अभी और बारिश का इंतजार है।
म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.