Begusarai News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। थाना क्षेत्र के परोरा गांव में रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मुंगेर जिला के पहाड़पुर निवासी सुधाकर सिंह के छह वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रुप में की गयी। पुलिस के अनुसार उक्त बच्चा परोरा गांव स्थित अपने नानीघर आया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव गड्ढे से निकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.