बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 143वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को बारो गढ़हरा में मनायी गयी। शिवजी आर्य,संतोष आर्य,गोविंद आर्य, अशोक प्रसाद, प्रेम आर्यन, सुशील राणा, नमिता देवी आदि ने कहा कि समाज और देश से पाखंड,आडंबर को खत्म करने और वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ने की प्रेरणा को बढ़ावा देना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वामी दयानंद महान समाज सुधारक, वेदों के प्रचारक एवं आधुनिक भारत के नवजागरण के प्रमुख विचारकों में से एक थे। उन्होंने अंधविश्वास व जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई तथा शिक्षा, समानता और महिला उत्थान का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...