बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: बलिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने खोया हुआ एक मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को पोखरिया निवासी भल्लू यादव की पत्नी नीलू कुमारी ने थाना में आवेदन देकर खोए हुए मोबाइल को बरामद करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने तकनीकी सहयोग से मोबाइल को बरामद कर 30 अक्टूबर 2026 को मोबाइल की वास्तविक धारक नीलू कुमारी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने से मोबाइल धारक के चेहरे पर खुशी देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...