बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने पहसारा से एक नामजद वांछित को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वांछित पहसारा वार्ड संख्या 06 का रामानुज सिंह का पुत्र बमबम कुमार है। वांछित की मां सुनीता देवी ने अपने ही पुत्र बमबम कुमार द्वारा पीटकर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर कांड अंकित कराया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...