बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बीहट। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र देवना से जुड़े 11 केवी फीडरों में आज और कल तीन घंटें के लिए बिजली बाधित रहेगी। जेई केशव कुमार ने बताया कि पपरौर फीडर की बिजली मंगलवार को तथा केशावे फीडर क्षेत्र की बिजली बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले कर लेने की अपील की है ताकि बिजली बाधित रहने की स्थिति में परेशानी नहीं हो। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...