Begusarai News: पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं बल्कि जिम्मेदारी व सेवा का अवसर
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा, बेगूसराय में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी नेतृत्व विद्यालय की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन पदों के माध्यम से विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। प्रत्येक विद्यार्थी प्रतिनिधि अपने आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे तथा विद्यालय के अनुशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.