Begusarai News: पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले की हुई जांच
बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: मंझौल। स्वतंत्रता दिवस के दिन समाचार संकलन के दौरान स्थानीय पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार और मोबाइल छीनने के मामले में शनिवार को चेरियाबरियारपुर प्रखंड शिक्षा अधिकारी अतहर हुसैन ने सकरबासा गढ़सायल विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। बीईओ ने शिक्षकों एवं स्कूल के एचएम से घटना के संबंध में जानकारी ली। रिपोर्टिंग के दौरान समाचार संकलन करने से रोकने व मोबाइल छीन लेने की घटना को लेकर संबंधित पत्रकार ने लोक शिकायत निवारण अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में तीन सितंबर को पहली सुनवाई निर्धारित है। बीईओ ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर शनिवार को स्कूल में इस मामले जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.