बेगुसराय, सितम्बर 1 -- Begusarai News: नावकोठी। रजाकपुर पंचायत अंतर्गत चक्का गांव से पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रूपेश कुमार, पिता रामकृपाल पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले को लेकर नावकोठी थाना में कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था। खखरुआ निवासी गायत्री देवी ने रूपेश कुमार पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को नावकोठी शंकर चौक से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...