बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के संयुक्त सचिव व खोदावंदपुर के पूर्व बीडीओ शम्स जावेद अंसारी का बुधवार को खोदावंदपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने माला, चादर एवं पाग से स्वागत किया। छौड़ाही से बेगूसराय जाने के दौरान खोदावंदपुर आए पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव ने यहां के लोगों से हालचाल पूछा। इस मौके पर डीपीआरओ पूजा कुमारी, बीपीआरओ संदीप कुमार, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। बताते चलें कि वर्ष 2001-2002 में शम्स जावेद अंसारी खोदावंदपुर में प्रखंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...