बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर स्थित बाइक स्टैंड के कर्मियों द्वारा इन दिनों ग्राहकों से बदसलूकी करना नियति से बन गई है। इसके अलावा निर्धारित मूल्य से भी अधिक पैसे की उगाही करना आम बात हो गई है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इसको लेकर प्रतिदिन बाइक स्टैंड के कर्मी व ग्राहकों के बीच नोकझोंक होती रहती है। संबंधित अधिकारी भी इस मामले में उदासीन बने हैं। राजू कुमार, राकेश कुमार, राजन, सोनू आदि यात्रियों ने इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...