बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी पंचायत के वार्ड संख्या 12 की वार्ड सदस्य सलमान खातून ने प्रखंड के दो विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीईओ को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

विद्यालयों की सुरक्षा आवेदन में उन्होंने बताया है कि राधा देवी कन्या मध्य विद्यालय एवं अयोध्या प्रसाद सिंह राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नावकोठी में वर्तमान में सीसीटीवी कैमरे की समुचित व्यवस्था नहीं है। दोनों विद्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। विशेष रूप से कन्या विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा तथा विद्यालय परिसर में सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता वार्ड सदस्य ने विद्यालय के मुख्य प्र...