बेगुसराय, जुलाई 2 -- Begusarai News: नावकोठी। नावकोठी थाना कांड संख्या 88/26 के अपहृत किशोर आदर्श कुमार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वह बेगमपुर वार्ड संख्या 2 थाना नावकोठी का निवासी है। उसे बेगमपुर से बरामद किया गया है। वह 16 मई से लापता था। उसके लापता होने के बाद उसके पिता ओमप्रकाश महतो ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि अपहृत किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...