बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: बछवाड़ा। रानी-तीन पंचायत के वार्ड संख्या-2 में नाले की सफाई नहीं होने के कारण पिछले कई महीनों से नारकीय हालत बनी हुई है। रास्ते पर नाले का गंदा पानी बहने के कारण मोहल्ले में महामारी की नौबत उत्पन्न हो रही है। इस बाबत हरिश्चंद्र झा, बालेश्वर झा, रामचंद्र साह, शशिकांत झा, देवानंद झा, संजय कुमार झा आदि ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...