Begusarai News: नामित को मिला बीमा के 10 लाख का चेक
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: बेगूसराय। भारतीय स्टेट बैंक की बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप शाखा की महिला खाताधारक के निधन के उपरांत उनके बीमा की 10 लाख राशि का चेक उनके आश्रित को गुरुवार को सौंपा गया। बीआरटी शाखा के मुख्य प्रबंधक उमाकांत व आरबीओ के चीफ मैनेजर अनुभव रंजन ने उन्हें चेक प्रदान किया। मुख्य प्रबंधक उमाकांत ने बताया कि अनिता कुमारी शिक्षिका थीं जिनका बिहार सरकार सेलरी पैकेज के तहत इस बैंक शाखा में अकाउंट था। एसबीआई के नियम के अनुसार स्वाभाविक निधन पर बीमा के रूप में 10 लाख रुपए का चेक नामित सुनील कुमार को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.