Begusarai News: नाटक 'दूसरा अध्याय' में दिखा अतीत व वर्तमान के बीच का द्वंद्व
बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। दिनकर कला भवन में बुधवार की शाम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सुरभि, बेगूसराय की ओर से नाटक "दूसरा अध्याय" का प्रभावशाली मंचन किया गया। सशक्त अभिनय, कलात्मक संगीत-नृत्य, प्रकाश परिकल्पना और भव्य मंच संयोजन से सजी प्रस्तुति ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
आपसी रिश्तों और जीवन के सवाल नाटक मानवीय रिश्तों, स्मृतियों और जीवन के अनकहे सवालों को केंद्र में रखता है। इसमें अतीत व वर्तमान के बीच का द्वंद्व, रिश्तों की जटिलता तथा जीवन में नए अध्याय की तलाश को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया। मनीष राज और अंकिता सिन्हा ने प्रभावशाली अभिनय से अपने-अपने पात्रों को जीवंत कर दिया। संवाद-अभिव्यक्ति और भाव-संप्रेषण ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। वेटर की भूमिका में अजय भारती का कलात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.