Begusarai News: नशे के लिए पैसे न मिलने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा थाना क्षेत्र की मालीपुर पंचायत में बुधवार की देर शाम नशा करने के लिए पैसा नहीं मिलने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक मालीपुर वार्ड 11 निवासी अर्जुन चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र महेश चौधरी उर्फ नेपो था। ग्रामीणों बताया कि मृतक 28 वर्षीय युवक अपनी मां से नशा करने के लिए 200 रुपए की मांग की। मां के द्वारा रुपया नहीं देने पर युवक ने गुस्से में आकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, महेश की मौत की खबर से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.