बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सभी चौक-चौराहों पर गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम देखी जा रही है। इसके अलावा सिगरेट में भी नशीले सुलेशन की बिक्री की जा रही है। सुबह से युवाओं की टोली नशे में ही लिप्त रहती है। इसके बावजूद प्रशासन इस मामले में पूर्णतः उदासीन है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कप्तान से इस मामले में अविलंब कार्रवाई कर अंकुश लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...