बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री व आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर बुधवार को गढ़पुरा स्थित ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने श्रीबाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, बीएओ ओम प्रकाश यादव सहित उपस्थित लोगों ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए बिहार के विकास में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। बीडीओ ने कहा कि श्रीबाबू दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण ...