बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद द्वारा वार्ड संख्या 21 एवं 22 में नगर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव ने की। शिविर का उद्देश्य आम लोगो की समस्याओं को वार्ड स्तर पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वार्ड संख्या 22 से प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच, नल-जल योजना का एक, बिजली समस्या का एक, सड़क एवं नाला निर्माण से संबंधित दो तथा राशन कार्ड से जुड़े पांच आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग उठाई। कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया。 यह भी पढ़ें- Begus...