बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सोमवार को पटना सचिवालय में सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से मुलाकात कर बीहटनगर परिषद के विकास तथा जन समस्याओं के समाधान के बाबत स्मार पत्र सौंपा। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि बीहट नगर परिषद के कई वार्डों में जलजमाव और सीवरेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाने का अनुरोध किया गया। वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लंबित भुगतान, पेंशन के आवेदनों का शीध्र निष्पादन की मांग भी रखी गई है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था तथा नप क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थायी शुद्ध पेयजल केन्द्र खोलने की भी मांग मंत्रीजी से की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा: नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक अहम मुद्दों पर होगी चर्चा...