बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस रविवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। मुख्य पार्षद समेत अन्य पार्षदों ने झंडे की सलामी ली। वहां मुख्य पार्षद के साथ मौजूद पार्षदों के अलावा गणमान्य लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शहर से गांव तक में गूंजता रहा वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे मुख्य पार्षद का संदेश मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश लगातार विकास के क्षेत्र में नई उंचाई को छू रहा है। उन्होंने कहा कि शहर समेत नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर...