बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नए राशन कार्ड निर्माण से संबंधित ई-केवाईसी की समीक्षा में जिले की औसत प्रगति मात्र 56.35 प्रतिशत पाई गई। बछवाड़ा में 38.09 प्रतिशत, मंसूरचक में 46.73 प्रतिशत, चेरिया बरियारपुर में 47.53 प्रतिशत, बेगूसराय में 49.05 प्रतिशत तथा भगवानपुर में 50.44 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। डीएम रिची पाण्डेय ने इसे अत्यंत असंतोषजनक माना। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को खराब प्रदर्शन करने वाले संबंधित प्रखंड आपूर्ति अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही, अगले एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी कार्य में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करने को कहा। निर्धारित अवधि में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

ई-केव...