Begusarai News: धूमधाम से मनाया गया एपीएसएम कॉलेज का स्थापना दिवस
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बरौनी। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज बरौनी में मंगलवार को महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मुकेश कुमार ने की। मुख्य वक्ता प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह ने महाविद्यालय के शहर में स्थित होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर में शिक्षण संस्थान होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधनों, सुविधाओं व विभिन्न अवसरों का लाभ मिलता है। वक्ताओं ने महाविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने महाविद्यालय के लिए अपनी जमीन दान की थी। कहा कि ऐसे लोगों का त्याग और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.