बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद अंतर्गत गढहरा वार्ड संख्या 17 में उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास दो बिजली पोल के बाद तीसरा पोल टूटा है।स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। समाजसेवी लाल बहादुर महतो ने बताया कि उसमें नंगी तार भी है।वहीं समाजसेवी ब्रजेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 16 सलेमपुर में मनोज कुमार साह के घर के पास एक लोहा का बिजली पोल बीते दो महीना से आम के पेड़ पर गिरा हुआ है। लाइन चार्ज है। कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...