बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बछवाड़ा। थाना क्षेत्र की चमथा- दो पंचायत अंतर्गत संझापुर वार्ड संख्या- तीन स्थित एक कुएं में रविवार को एक युवक का शव उपलाता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चमथा संझापुर निवासी अरविंद कुमार सिंह के 31 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त युवक गत 28 अगस्त की दोपहर से ही अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा पिछले दो दिनों से उसकी खोजबीन की जा रही थी। गुरुवार की सुबह उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित उक्त कुएं में उसका शव मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...