बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। भवनहीन एवं भूमिहीन प्राथमिक विद्यालय मोची टोला पबड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पबड़ा कैंपस के दो कमरों में चलता है। सूत्रों के अनुसार विद्यालय में कुल 82 छात्र छात्र-छात्राएं नामांकित है तथा प्रधान समेत कुल छह शिक्षक कार्यरत हैं। स्कूल को अपना भूमि व भवन नहीं होने के कारण कई वर्ष पूर्व इस विद्यालय को पबड़ा मध्य विद्यालय में टैग कर दिया गया था। कई वर्षों से पबड़ा मध्य विद्यालय स्थित मात्र एक वर्ग कक्ष में वर्ग प्रथम से पंचम वर्ग तक के बच्चे पढ़ते हैं। दूसरे कमरे में स्कूल से संबंधित सामग्री और कार्यालय है। पूर्व में इस विद्यालय को पबड़ा मध्य विद्यालय में स्थाई रूप से संविलयन किया गया था जिसे बच्चों में विकास देखा गया था जिसे पुनः संकुचित स्थान में धकेल दिया गया है। प्रखंड शिक्षा अधिका...