Begusarai News: देसी कट्टा व मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। खोदावंदपुर पुलिस ने सोमवार की रात्रि एक देशी कट्टा एवं एक मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी सुनील महतो के पुत्र नितीश कुमार के रूप में की गई। गिरफ्तार युवक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि की बीती रात्रि सागी नकटा मुख्य सड़क पर नकटा टोला के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने इस युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.