Begusarai News: देसी कट्टा व तीन गोली के साथ आरोपित गिरफ्तार
बेगुसराय, जुलाई 30 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया थाना पुलिस ने बुधवार की रात एक देसी कट्टा व तीन गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान फुलवड़िया पोखर मुहल्ला निवासी मो. क्यूम के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की संलिप्तता पूर्व जिप सदस्य पर हुए गोलीकांड मामले में थी। पुलिस ने पकड़ाये आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी फलमंडी के निकट गत 12 जुलाई की रात हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व जिप सदस्य शोकहरा गांधीनगर निवासी 45 वर्षीय मो.सिकंदर अली को ताबड़तोड़ दो गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.