बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: बलिया। भगतपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान भगतपुर निवासी राजपति पासवान के पुत्र छोटू कुमार और ललन पासवान के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में छोटू कुमार के पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों पर सुनसान रास्तों में हथियार के बल पर छिनतई की योजना बनाने का आरोप है। इस मामले में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...