बेगुसराय, जुलाई 5 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कंकौल प्रेक्षागृह- सह-आर्ट गैलरी सभागार में रविवार को राजद जिला इकाई के द्वारा पार्टी का 30वां स्थापना दिवस समारोह समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ.तनवीर हसन व अन्य दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने की। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं का संकल्प कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। डा.हसन ने कहा कि देश में आज अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। देश को तोड़ने का षड्यंत्र वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा रचा जा रहा है। इसे बचाने के लिए राजद को एकजुटता प्रदर्शित करनी होगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: राजद के शासनकाल में गरीबों ...