बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा परिसर में बुधवार को दूसरे दिन दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत कराना है जिससे कि उन्हें अन्य सरकारी लाभ मिल सके। चिकित्सक टीम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल फारूक, डॉ. रामप्रीत राम, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्कर, नेत्र सहायक आजाद कुमार ने कुल 17 लाभार्थियों को जांच कर आवेदन कराया। कुल पांच ईएनटी, तीन मानसिक एवं नौ अस्थि संबंधित लाभार्थी सम्मिलित हुए। यूडीआईडी के पोर्टल पर कुल 100 लाभार्थियों के द्वारा पंजीकरण किया गया था। सूची के अनुसार से 29 लाभार्थी शहर से बाहर थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : विशेष शिविर : 18 जुलाई तक दिव्यांगजनों ...