बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बरौनी। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बरौनी शहरी व ग्रामीणों क्षेत्रों के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारा से आसपास का माहौल गुंजायमान रहा। शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं व लड़कियां शामिल थीं। शहर के पंचदेवता मंदिर, आरपीएफ बैरक स्थित शिव मंदिर, जगदंबा स्थान, निपनिया शिव मंदिर के निकट अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यही स्थिति गांवों में भी शिव मंदिरों में देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के बाद भोले बाबा से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, शहर और कस्बे यह भी पढ़ें- सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था यह भी पढ़ें- E...