बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। शकरपुरा स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में भाई-बहन के असीम प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। कक्षा दसवीं की छात्राएं पीहू, प्राची, गरिमा और श्रृष्टि कुमारी ने शिक्षिका अपराजिता कुमारी के साथ एसडीओ सन्नी कुमार सौरव को राखी बांधी। वहीं, कक्षा नौवीं की छात्राओं माहे-फलक, सोफिया, राशि भारती, श्रृष्टि, संध्या और साक्षी ने शिक्षिका सुनीता दीवान एवं शिक्षक सुबोध सेन के साथ एसडीपीओ कुंदन कुमार को राखी बांधी। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया थाना में पुलिस कर्मियों को ...