बेगुसराय, अक्टूबर 14 -- दुर्गा पूजा और एमएलसी चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियां Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता दुर्गा पूजा और आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस संबंध में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव और अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुन्दन कुमार की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क, नियंत्रण कक्ष, ड्रॉप गेट और नो एंट्री व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त आदेश के अनुसार, 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बड़े और छोटे वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान दोपहर 12 बजे से रात्रि अवधि तक बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और ...