Begusarai News: दुर्गा पूजा के दौरान 48 घंटे के अंदर पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत, 12 से अधिक जख्मी
बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। दुर्गा पूजा को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 48 घंटे के अंदर पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पहली घटना एफसीआई थाना क्षेत्र में सोमवार को घटी जहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। उसके बाद साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में हुई जहां पिता पुत्र समेत तीन तो गढपुरा, नावकोठी क्षेत्र में एक-एक की मौत हुई। पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी छह शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अलग-अलग जगहों पर हादसे में महिला समेत दो की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.