बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बीहट। पिपरादेवस पटेल चौक स्थित अनिल चाय दुकान से चोरों ने बुधवार की रात नकद दो हजार रुपये, तीन एलपीजी गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। दुकानदार ने बताया कि जब सुबह में वह दुकान खोलने आये तो दुकान के पीछे लगा बांस का टाटी टूटा पाया और दुकान सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब थे। घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...