बेगुसराय, नवम्बर 7 -- शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलित Begusarai News: फोटो-बखरी के घाघड़ा मध्य विद्यालय में 'एक दीप शहीदों के नाम' कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों को नमन करते शिक्षक बखरी। निज संवाददाता दीपावली पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय घाघड़ा में 'एक दीप शहीदों के नाम' कार्यक्रम किया गया। इस दौरान देश के अमर शहीदों, सीमा पर तैनात वीर जवानों और महापुरुषों को याद कर उनके सम्मान में दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर बखरी की माटी के लाल, कीर्तिचक्र से सम्मानित अमर शहीद पिंटू सिंह एवं शहीद ऋषि रंजन सहित देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षक वसंत कुमार ने कहा कि देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उनके त्याग, ब...