बेगुसराय, जुलाई 25 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रखंड के दिव्यांग जनों का शतप्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु पीएचसी में विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें मात्र 04 दिव्यांग जनों का परीक्षण किया गया। इसमें 02अस्थि दिव्यांग ,01नेत्र व अस्थि दिव्यांग, 01मस्तिष्क दिव्यांग थे। इन दिव्यांग को यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया जाना है। मौके पर आर्थो‌ डॉ. कुमार‌ दिवाकर, नेत्र सहायक हर्ष राज कुमार, फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन चौधरी, डॉ. नीतिन कुमार, कार्यपालक सहायक , पंकज प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...