बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: नावकोठी। महेशवाड़ा पंचायत के प्रथम मुखिया एवं शिक्षाविद् दिवंगत जगदीश प्रसाद सिंह की स्मृति में शनिवार को जगदीश बाबू फाउंडेशन की ओर से सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस अभियान के तहत पंचायत के आठों वार्डों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा एवं सचिव राजेश कुमार ने किया। वाहन पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। वार्ड संख्या एक नौलखा से लेकर वार्ड संख्या आठ तक विभिन्न सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। इसमें बच्चों, महिलाओं, समाजसेवियों और पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि ...