बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथनगर मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बच्चे को जबरन रोक कर उसके गले से सोने की चकती काट लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर ने बताया कि घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी। पीड़ित 12 वर्षीय प्रेम कुमार नीमाचांदपुरा थाना के अझौर गांव निवासी नीतीश कुमार का पुत्र है। इस घटना के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और मोहल्ले वालों ने मिलकर सबसे पहले उस चोर का पीछा करते हुए भजनी मोहल्ला में पहले बड़ी चतुराई से सोने की चकती को बरामद कर लिया। फिर पुलिस को सूचना देकर उसके घर पर छापेमारी की गई। जब मुहल्ले वालों के साथ पुलिस पहुंची तो तीनों चोर भागने लगे। इनमें से एक चोर को पकड़ ...